पेड़ गिरने से युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
चंदौली, अप्रैल 29 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर क्षेत्र में बुधवार की शाम तेज आंधी पानी के दौरान पेड़ गिरने से इनायतपुर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि ढोढ़िया गांव में गुमटी पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर पेड़ की चपेट में कार आ गई। हालांकि कार सवार बाल बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इनायतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय लालू राम अपने घर के बगल में पेड़ के पास खड़ा था। यह भी पढ़ें- अयोध्या में आंधी और बारिश का टूटा कहर,चार की मौत इसी दौरान धूलभरी आंधी और बारिश से पेड़ जड़ से उखड़ गया और उसी के नीचे युवक दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.