सहरसा, मई 17 -- पतरघट, एक संवाददाता।प्रखंड के धबौली पूर्वी पंचायत अंतर्गत सवैला वार्ड 4 में शुक्रवार रात तेज आंधी और हवा के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिर गया। हादसे में लालचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं चार दुधारू भैंस भी जख्मी हो गईं। परिजनों ने घायल लालचंद यादव को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने बताया कि पेड़ घर के समीप स्थित था और तेज हवा के कारण अचानक गिर पड़ा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं सरकारी सहयोग की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...