बदायूं, मई 14 -- वजीरगंज क्षेत्र के सैदपुर और आसपास के गांवों में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। चक्रवाती हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल धराशायी हो गए और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। तूफान का सबसे ज्यादा असर रेहडिया, पलई और अमरौली गांवों में दिखा। बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर पेड़ गिरने से घंटों जाम लगा रहा, जिसे वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। पलई में ट्रांसफार्मर सहित पोल गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।हादसों में रेहडिया की सर्वेश देवी और अमरौली के अनेक पाल सिंह पेड़ की टहनियां गिरने से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पुन : पुन: संशोधित-मौसम कंपाइल कापी: यूपी में आंधी-बिजली से 84 लोगों की मौत कई घरों के टीनशेड उड़ गए और पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, ...