जहानाबाद, मई 4 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में सोमवार की शाम आई आंधी से काफी नुकसान हुआ है। मखदुमपुर बाजार में थाने के सामने एक सूखी पेड़ आंधी में गिर गया। उसके नीचे फल दुकान और एक आमलेट की दुकान थी। पेड़ गिरने से दोनों दुकान को नुकसान हुआ है। दुकान में रखें सामान नष्ट हो गए। लेकिन आंधी और वर्षा के कारण दुकानदार वहां से हट गए थे। जिससे वे लोग सुरक्षित रह गए। पेड़ भी सड़क पर गिर गया था जिसके कारण कुछ देर के लिए आवा गमन प्रभावित हुआ। लेकिन आधे घंटे के अंदर ही पेड़ को सड़क से हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से दो फुटपाथी दुकानों को नुकसान यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्त यह भी पढ़ें- आंधी-पानी व ओलावृष्टि से भारी नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...