प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। शहर के सिविललाइन स्थित अफसरों की कॉलोनी में स्थित एक विशालकाय पेड़ तूफान में कचहरी रोड पर गिर गया। इससे एक दुकान, दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार उसने नगर पालिका कार्यालय में दो बार प्रार्थनापत्र देकर पेड़ की कटाने की गुहार लगाई थी। कचहरी रोड पर शिवकुमार की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। दुकान के पीछे अफसरों की कालोनी में लगा एक पेड़ तूफान में दुकान पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड़ गिरने से सड़क पर दोनों तरफ आवागामन बाधित हो गया। पेड़ की चपेट में आने से दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- शहर में आंधी से गिरे पेड़ व टूटे बिजली के तार इसी दौरान प्रधान डाकघर की छत से उड़कर 25 केवीए क्षमता का सोलर पैनल नीचे आ गिरा। पैनल गिरने के बाद प्रधान डाकघर ...