रुडकी, मई 14 -- बुधवार देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश के दौरान गंगनौली गांव के पास एक भारी पेड़ ऊर्जा निगम के पोल पर गिर गया। इससे पोल टूटकर सड़क पर आ गिरा और मार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की रात 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। ग्रामीण करणपाल व अरुण चौधरी आदि ने बताया कि इस दौरान गंगनौली गांव से पहले एक ऊर्जा निगम के पोल पर भारी भरकम पेड़ टूट कर गिर गया। जिसकी वजह से ऊर्जा निगम का पोल भी टूट कर सड़क पर गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप जिससे रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद रास्ते से गुज...