पेड़ को राखी बांधकर देखभाल का लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- सरैया। हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने पेड़ को राखी बांधकर उनकी रक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। टीम प्रकृति प्रहरी (लेट्स ग्रीन बिहार) की ओर से चलाए गए 'एक राखी पर्यावरण के नाम' अभियान के संयोजक शिक्षक अभिषेक कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार है। बच्चों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाया जा सकता है। 'टीचर्स ऑफ बिहार' के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने स्वयं पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार की। अभिषेक ने बताया कि अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 विद्यालयों को 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाई-बहन ही नहीं, अब पेड़ों की रक्षा का भी वचन; एनवायरमेंट क्लब चला रहा वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.