बदायूं, मार्च 9 -- फैजगंज बेहटा। क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में पुरानी रंजिश फिर सामने आ गई। खेत में लगे पेड़ को लेकर चल रहे विवाद और प्रधानी चुनाव की खींचतान के बीच एक युवक को रास्ते में रोककर पीटने का आरोप है। घटना के बाद रात में तेज धमाकों की आवाजों से गांव में दहशत फैल गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव के रहने वाले रोहित पुत्र नन्द किशोर ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से चंदौसी ऑनलाइन फार्म भरवाने जा रहा था। आरोप है कि गांव के दो लोगों ने अपने साथियों के साथ उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से मारपीट की, जिससे उसे कई चोटें आईं। रोहित का कहना है कि पेड़ के विवाद को लेकर वह पहले भी प्रार्थना पत्र दे चुका है और प्रधानी चुनाव के बाद से दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।मारपीट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.