बिहारशरीफ, मई 18 -- हिलसा। थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव में सोमवार को आम के पेड़ के बंटवारे को लेकर देवर ने भाभी को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी विद्यानंद प्रसाद की 38 वर्षीय मुन्नी देवी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...