हरदोई, मार्च 29 -- हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के अमरावां गांव में पीपल के पेड़ के नीचे बैठी बुजुर्ग महिला पर अचानक ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक और दो मजदूरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अमरावां गांव निवासी श्रीराम की 80 वर्षीय पत्नी शिवरानी शनिवार शाम करीब 4:00 बजे गांव में पीपल के पेड़ के नीचे बैठी थीं। बेटे राम प्रसाद ने बताया कि इस दौरान ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली वहां से निकली। गड्ढा होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली नीचे दबकर शिवरानी गंभीर घायल हो गईं। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटा रामप्रसाद ने चालक व दो मजदूरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। शहर कोतवाल सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.