प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आजाद पार्क में बीते शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण पर आईं छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला पेड़ के नीचे आग लगाने के कारण हुआ था। इस प्रकरण में प्रशासन की ओर से बैठाई गई जांच की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें यह पाया गया कि पेड़ के नीचे आग लगाई गई थी, जिसके कारण मधुमक्खियां पेड़ से उड़ी और बगल में छात्राओं पर हमला बोल दिया। बीते शुक्रवार को आजाद पार्क में भ्रमण के लिए छात्राएं आई थीं। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद एक बात कही जा रही थी कि किसी शरारती तत्व ने छत्ते पर पत्थर फेंक दिया होगा और दूसरी बात झाड़ में आग लगाने की कही जा रही थी। जिस पर प्रशासन ने जांच बैठा दी थी। उद्यान अधीक्षक से पूरी घटना का विवरण मांगा गया था। तीन दिन बाद उद्यान विभाग ने अपनी रिपोर्ट दी और इसमें खुलासा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.