बहराइच, जून 25 -- नानपारा, संवाददाता। नानपारा इलाके में गुरुवार को नहर पटरी किनारे लगे पेड़ की डाल से साड़ी के फंदे से महिला का शव लटका मिला। जानकारी होने पर आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान कुछ लोग बुधवार शाम से लापता महिला की तलाश कर रहे थे। वहां पहुंचकर देखा तो महिला परिवार की ही निकली। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। नानपारा कोतवाली के हुसैनीपुरवा नहर पटरी किनारे लगे पेड़ की डाल से लटकते शव की पहचान बलहा गांव निवासनी गुड़िया (50) पत्नी मदन प्रसाद गौतम के रूप में हुई। कोतवाल के पूछताछ में पता चला कि गुड़िया अपनी बेटी कामिनी को बुधवार शाम छह बजे उसकी ससुराल इसी कोतवाली के बड़गांवा छोड़ने गई थी। वहां से बलहा आने के दौरान वह लापता हो गई। उसकी परिजनों ने तलाश शुरू की। गुरूवार सुबह सरयू नहर हुसैनीपुरवा नहर पटर...