बहराइच, मई 14 -- शिवपुर । खैरीघाट थाने के पिपरिया बाजपुरवा गांव में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव आम के बाग में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव की पहचान इसी गांव निवासनी रुचि (16) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । शव उतरवा कर कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खुदकुशी की वजह तलाश की जा रही है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह, तहकीकात में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...