मोतिहारी, मई 21 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के गायघाट चौक के पास गुरुवार को पेड़ की डाल गिरने से दबकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अरेराज-मोतिहारी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, गायघाट चौक के पास किसान फुलेना सिंह के दरवाजे पर मजदूर मक्के का बाल छील रहे थे। इसी दौरान सड़क के किनारे स्थित बरगद के पुराने पेड़ की भारी-भरकम डाल अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर पर गिर गई। हादसे में गायघाट घटुली निवासी करीब 58 वर्षीय महेंद्र महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पड़ोसी प्रभु महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय न तो आंधी थी और न तेज हवा, इसके बावजूद अचानक ड...