गोरखपुर, मई 15 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सरा में पेड़ की डाल हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने महिला और उसकी पुत्री की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम भड़सरा निवासी सिताबी पत्नी स्वर्गीय श्रीकांत हरिजन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पट्टीदार रामधारी के घर के पीछे साझे में नीम, तरकुल और गूलर का पेड़ लगा है। 13 मई को आई आंधी में पेड़ की कुछ डालियां गिर गई थीं। डाल हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान राज पुत्र रामधारी, सुशीला पुत्री रामधारी, गुड्डी पुत्री रामधारी और धनवती पत्नी रामधारी ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट कर मां-बेटी को घायल कर दिया। उसकी पुत्री का सिर फट गया।...