पेड़ की डाल किसान के उपर गिरी, मौत
सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- कुड़वार, संवाददाता। खेत में काम करने जा रहा किसान बारिश से बचने के लिए पेड़ के पास जैसे ही पहुंचा वहां पूर्व में आई आंधी में टूटी डालकर किसान के ऊपर गिर गई। गम्भीर रूप से घायल हुए किसान को उपचार के लिए मेडिकल कॉलज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार दोपहर को स्थानीय थाना क्षेत्र के तारंगपुर गांव निवासी कमलेश पांडेय (45) पुत्र स्व. भगवत प्रसाद पांडेय घर से खेत की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक हवा के साथ बरसात शुरू हुई तो बारिश से बचने के लिए पेड़ के पास जैसे ही पहुंचे तभी पूर्व में आई आंधी में टूटी डाल अचानक से किसान के ऊपर गिर गई। गम्भीर हालत किसान को परिजन आनन फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.