भागलपुर, जनवरी 26 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव में पेड़ काटते समय एक युवक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भीमकित्ता निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। मौत के बाद अस्पताल से लोग फरार हो गए। थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मृतक प्रिंस कुमार है, लेकिन अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...