शामली, जून 29 -- थानाभवन /हसनपुर लुहारी। लहसनुपर लुहारी से बाइक पर आ रहे पिता पुत्र के ऊपर ख्यावड़ी के पास यूकेलिप्टस का पेड़ का टहना टूटकर गिर गया। इससे तीन वर्षीय मासूम की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पेड गिरने पर एक अन्य दंपति भी चपेट में आने से घायल हो गए। तीन वर्षीय मासूम घर इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हसनपुर लुहारी निवासी नईम अपने तीन वर्षीय इकलौते पुत्र रिजवान को बाइक पर बैठाकर किसी काम से थानाभवन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक रास्ते में थाना भवन मार्ग ख्यावडी के समीप भट्टे के निकट पहुंची तो सड़क किनारे खड़ा पुराना भारीभरकम यूकेलिप्टस पेड का बड़ा टहना अचानक टूटकर उनकी बाइक पर गिर गया। इससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पेड मासूम रिजवान...