बस्ती, मार्च 31 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के बारहकोनी गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव निवासी सई मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह पेड़ काटने को लेकर गांव के ही विपक्षी तौकीर, तौहीद और उसकी पत्नी ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि घायल के तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर घायल को इलाज के लिए भेजा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...