मुरादाबाद, फरवरी 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपली अहीर निवासी अंशु पत्नी सत्यपाल यादव ने अधिकारियों से शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को उसके खेत में खड़े करीब 13 यूकेलिप्टस के पेड़ गांव के ही एक व्यक्ति ने काट लिए। इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंशु का कहना है कि अगले दिन शाम को जब वह खेत पर काम कर रही थी, तभी आरोपी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और मारपीट की। समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...