जौनपुर, मई 27 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में पेड़ उखाड़ने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी तथा संपत्ति क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसके लगभग 10 वर्ष पुराने नीम समेत अन्य हरे पेड़ों को गांव की एक महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पूर्व में काटकर फेंक दिया था, जिसकी शिकायत पुलिस व संबंधित विभागों से की गई थी। महिला के अनुसार मंगलवार दोपहर में आरोपी पक्ष पुन: उसके घर पहुंचा और बचे हुए पेड़ों को उखाड़ने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान हैंडपंप के चबूतरे को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया ...