लोहरदगा, अप्रैल 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के चिरी बरवा टोली में पेड़ काटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इमली का पेड़ काटते समय कटर मशीन से युवक के दोनों पैरों की नस कट गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान चिरी नवटोली निवासी शिरू उरांव के पुत्र संदीप उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि संदीप उरांव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें- सड़क पर बाइक से जा रहे शिक्षक पर गिरा ताड़ का पेड़, मौत मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद स्थानीय निवासिओं द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया...