पेड़ काटने के आरोप में पांच पर प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, जून 28 -- विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में कुछ लोगों ने गुलर के पेड़ को चुपके से काट लिया। मामले में उक्त गांव के भागवत भगत ने अपने ही गांव के विरेन्द्र भगत,श्रीराम भगत, कुशुम देवी, शोभा देवी व भागमनी देवी के विरुद्ध चोरी से चुपके से पेड़ काट लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। -------- दो वारंटी गिरफ्तार विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की रात में चापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में चौमुखा गांव का पप्पू शर्मा और बिलारूआ गांव निवासी सत्यम यादव शामिल है। पुलिस के अनुसार सत्यम यादव सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ वीडियो वायरल कर रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.