रुडकी, अप्रैल 2 -- लक्सर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दो लोगों को प्रतिबंधित शीशम व नीम की लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सुल्तानपुर नगर पंचायत निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन पुत्र नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 28 मार्च की रात को किसी ने उसके खेत में खड़े शीशम व नीम का एक पेड़ चोरी कर लिया। पुलिस ने इस मामले में घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...