देवरिया, जून 2 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपार में घर की दीवार तोड़ने और हरे पेड़ काटने का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़िता मीना देवी पत्नी रामप्रसाद ने आरोप लगाया है कि 31 मई की सुबह पड़ोसी संदीप कुमार पुत्र पंचानन्द, सचिन कुमार पुत्र रामनरेश, रामनरेश, सुरेश, पंचानन्द पुत्रगण स्व. बिख्खी तथा अन्य अज्ञात महिलाओं ने मिलकर उनकी 6 फीट ऊंची दीवार तोड़ दी और दो हरे पेड़ काट दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार के सदस्य घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...