पेड़ काटने का विरोध करने पर फायरिंग
बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- खेत की मेड़ पर लगे पेड़ को अवैध तरीके से काटने का विरोध करने पर किसान के ऊपर तमंचे से फायर कर जान से करने का प्रयास किया। क्षेत्र के गांव खुशहालगढ़ निवासी देवराज सिंह पुत्र मलूक चंद के खेत के बराबर से रजवाहा बह रहा है। पीड़ित किसान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं खेत का कटाव रोकने के उद्देश्य से समय-समय पर फलदार, छायादार पौधे रोपित किए गए हैं। जो वर्तमान में काफी बड़े हो गए थे। और पेड़ का रूप ले लिया था। गांव खुशालगढ़ निवासी सुनील पुत्र प्रकाश ने वन विभाग से अनुमति लिए बिना उसकी सहमति के बिना उपरोक्त पेड़ों को पेड़ काटने वाले ठेकेदारों से कटवा दिया। पेड़ों की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। इसका विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.