मुरादाबाद, मार्च 2 -- पेड़ काटने का विरोध करने पर पिता पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम मघपुरी इनायतपुरी निवासी रमेश पुत्र मुरारी सिंह की अपने ही गांव में खेती की जमीन तालाब के पास है। जिसमें उनके खेत की मेंढ़ और तालाब की मैढ एक ही है। वहां पर लिप्टिस के पेड़ लगे हैं। रविवार की सुबह रामफल, वीर सिंह, ओमकार, मोहित, पंकज आदि ने उनके पेड़ काटना शुरु कर दिया। जब रमेश और उनके पुत्र ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पिता पुत्रों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को लेकर स्वजन थाना कांठ पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचो आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.