पेड़ काटने का मामला: वन विभाग ने एक को भेजा जेल, कई लोगों की तलाश
घाटशिला, अक्टूबर 2 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के तसरीशोल रिजर्व फॉरेस्ट में साल और चिरौंजी के पेड़ों की हुई अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने गुरुवार को शाकाभांगा गांव से परमेश्वर महाकुड़ को जेल भेज दिया है। वहीं कई अन्य लोगों की तलाश में वन विभाग जुटा है। इस मामले में वन अधिनियमों के तहत कई लोगों के खिलाफ वन विभाग ने मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है। वन विभाग सूत्रों के मुताबिक तसरीशोल जंगल में अवैध रूप से करीब 150 पेड़ काटे गये हैं। काटे गए पेड़ों के बोटों को वन विभाग द्वारा जब्त कर चाकुलिया स्थित वन विभाग के कार्यालय में लाया गया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: पद्मश्री जमुना टुडू ने साल के पेड़ों की कटाई की निंदा की वन विभाग सूत्रों के मुताबिक रास्ता निर्माण करने के लिए साल और चिरौंजी के पेड़ों को काटा गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.