मेरठ, फरवरी 11 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र में पेड़ काटने व तस्करी करने वाले एक गिरोह का वन विभाग ने पर्दाफाश किया है। वनकर्मियों ने शीशम के वृक्ष से लदी एक टाटा मैक्स गाड़ी को ड्राइवर के साथ गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हो गए। वन विभाग गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ में लगा है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय को सूचना मिली कि अकबरपुर सादात के समीप एक वाहन में प्रतिबंधित व बेशकीमती शीशम की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। वे वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और वाहन का पीछा किया। उन्होंने अस्सा के समीप रजवाहे की पटरी पर बेशकीमती शीशम की लकड़ी से लदी गाड़ी को पकड़ लिया। वनकर्मियों को देखकर गाड़ी में बैठे गिरोह के सदस्य फरार हो गए। इस दौरान गाड़ी के चालक इमरान उर्फ भूरा निवासी मोहल्ला मुन्नलाला मवाना को गिरफ्तार कर लिया। उसकी नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.