सहरसा, मार्च 13 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पेड़ काट रहे एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नया टोला गांव निवासी 42 वर्षीय जुगत मिस्त्री के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुगत मिस्त्री थाना परिसर के समीप एक पेड़ पर चढ़कर उसे काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद वन विभाग के एसबीओ चंदन कुमार और ठेकेदार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को तुरंत सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।बताया जाता है कि ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.