घाटशिला, मार्च 28 -- गालूडीह। बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर के ग्रामीणों ने पेड़ की रक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। उन्होंने गटापाथर पहाड़ से निशी झरना पहाड़ तक एक सीमा बनाया है। इसमें कोई भी पेड़ न काटे और कोई पेड़ काटते पकड़ा जाता है तो उक्त महिला या पुरुष पर 5 हजार जुर्माना लगाया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों ने जगह-जगह पर पोस्टर बनाकर टांग दिया है जिसमें साफ शब्दों में फरमान लिखा गया है। इसके साथ ही साथ लाल झंडा भी लगाया गया है। मौके पर सुरेश सिंह (वार्ड मेम्बर), उमेश्वर सिंह, शंकर सिंह, धीरेन सिंह, इन्द्र सिंह, चरण सिंह, नटवर सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.