हल्द्वानी, मार्च 18 -- जंगलों को वनाग्नि से बचाने के लिए नैनीताल वन प्रभाग ने एक महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रभाग के अंतर्गत आने वाली 440 किलोमीटर लंबी फायर लाइन को साफ करने के लिए इसके दायरे में आने वाले करीब 10 हजार पेड़ों को हटाने का निर्णय लिया गया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य आग लगने की स्थिति में उसे जंगल के भीतर एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैलने से रोकना है।फायर लाइन जंगल को आग से कैसे बचाती नैनीताल वन प्रभाग करीब 60 हजार हेक्टेयर में फैला है और आठ रेंजों में बंटा है। गर्मियों में इन इलाकों में चीड़ की पत्तियों (पिरूल) और जंगल में नमी खत्म होने से आग तेजी से फैलती है। फायर लाइन वह खाली पट्टी होती है जो जंगल के बीच में बनाई जाती है ताकि आग को आगे बढ़ने के लिए ईंधन न मिल सके। यह भी पढ़ें- 45 करोड़ की योजना में पंप ही नह...