रांची, जून 30 -- रांची, संवाददाता। लॉकडाउन के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कथित अवैध पेड़ कटाई के मामले में दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक जांच पूरी क्यों नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- अपर मुख्य सचिव को स्वयं साहिबगंज की पेयजल योजना का निरीक्षण करने का निर्देशजांच की स्थिति सुनवाई के दौरान अदालत ने सीआईडी की जांच पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने जानना चाहा कि जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपे जाने के बाद अब तक जांच कहां तक पहुंची है। खंडपीठ ने यह भी पूछा कि सीआईडी केवल पांकी क्षेत्र में ही जांच क्यों कर रही है और अन्य जिलों से जुड़े मामलों में क्या कार्रवाई की जा रही...