वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। बीएचयू परिसर में 33 पेड़ों की अवैध कटाई पर एनजीटी के 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने के सिलसिले में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कुलसचिव राजन श्रीवास्तव से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने चेताया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण वित्तीय नुकसान का बोझ छात्रों पर नहीं पड़ना चाहिए। जुर्माने की भरपाई न तो उनकी फीस से न ही यूनिवर्सिटी के बजट से की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सीसीएस नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जुर्माने की राशि पेड़ों की अवैध कटाई करवाने वाले अधिकारियों से की जाए। उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाए। इस बीच, प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यम सिंह, अमन मौर्य, लक्ष्य पाराशर, ...