मुरादाबाद, जनवरी 6 -- क्षेत्र के ग्राम बुद्धनगर में खेत में लगे पेड़ों को उखाड़ने, गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुद्धनगर निवासी सन्तरा देवी पत्नी जसवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 03 जनवरी 2026 को वह अपने पति के साथ खेत पर काम कर रही थी, उसी दौरान पड़ोसी वीरेंद्र सिंह पुत्र गजराम सिंह, कामेंद्र सिंह पुत्र वेगराम सिंह, अनिरुद्ध उर्फ अरुण कुमार पुत्र कामेंद्र सिंह व सुरेंद्र कुमार पुत्र गजराम सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को उखाड़कर फेंक दिया और दोबारा पेड़ लगाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, इसके अगले दिन सुबह करीब आठ बजे आरोपी लाठी-डंडो...