बगहा, मार्च 5 -- बगहा, हमारे संवाददाता। रंगों के पर्व होली के अवसर पर बगहा के पिपरा स्थित विकास वैभव चौराहा पर अनोखे अंदाज में होली मनाई गई। यहां स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने पेड़ों के साथ होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पिपरा, समर कोल सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने भाग लिया और पेड़ों को गुलाल लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से हर्बल गुलाल का प्रयोग करते हुए पेड़ों को हल्के रंगों से सजाया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इन्हीं से हमें स्वच्छ हवा, छाया तथा पर्यावरण संतुलन मिलता है। ऐसे में उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने लोगों से अपील की कि होली के त्योहार पर रासायनिक रं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.