रांची, जनवरी 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रकृति से हमारा गहरा लगाव है, इसलिए हमें अपनी आवश्यकतानुसार ही पेड़-पौधों का उपयोग करना चाहिए। ये बातें पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहीं। वे सिकिदिरी के भुसूर-डटमा जंगल में गुरुवार को आयोजित वन एवं पर्यावरण मेला सह रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य और पेड़-पौधे एक-दूसरे के पूरक हैं। ग्रामीणों और वन सुरक्षा समिति का वनों को बचाने का प्रयास प्रशंसनीय है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ों को बचाकर ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं। इस दौरान रणधीर चौधरी, अमाल खान, नीलमोहन पाहन, हकीमुद्दीन अंसारी, खालिक खान, अलखनाथ महतो, कामेश्वर महतो और संजय कुमार महतो ने वन देवता की पूजा-अर्चना की और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.