पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- दियोरिया कला। खेत में खड़े काफी संख्या में यूकेलिप्टस के पेड़ों को चोरी छिपे काटे जाने के मामले में पीड़िता ने थाना पुलिस से लेकर एसपी और डीएम से समाधान दिवस में शिकायत की। थाना सुनगढ़ी के गांव मीरापुर निवासी जमुना देवी पत्नी नन्हे लाल ने शिकायत में कहा कि उसकी जमीन दियोरिया कला के गांव बढ़ैरा में है। इसमें 250 यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। इनकी बिक्री की जानी थी। आरोप है कि पेड़ों को पिछले माह अक्टूवर को चोरी छिपे काट लिया गया । यही नहीं खेत में खड़ा गन्ना भी काट लिया गया। शिकायत करने पर महिला को धमकाया गया। महिला ने बताया कि अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.