नोएडा, दिसम्बर 25 -- नोएडा। सेक्टर-112 की आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के महाप्रबंधक से पेड़ों की शाखाओं की छटाई करने की मांग की है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने बताया कि बिजली की लाइनों के बीच पेड़ों की शाखाएं आ गई है। इससे बिजली की लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। सालभर से अधिक समय से पेड़ों की शाखाओं की छटाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...