पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान करने के उद्देश्य से 19 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रातः साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नकटादाना के 11 केवी निरंजन कुंज फीडर पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान एकता नगर, निरंजन कुंज कॉलोनी, सुभाष नगर, संजय रॉयल पार्क, नेहरू पार्क तथा अवध नगर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 11 केवी आवास विकास फीडर पर पेड़ों की छंटाई का कार्य होगा। यह भी पढ़ें- आज बरारी क्षेत्र में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति इस कारण आवास विकास कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, शेर मोहम्मद क...