पेड़ों की कटाई के विरोध में सीएम व एसडीएम को ज्ञापन
गंगापार, मई 25 -- यमुनापार क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में मोहित पाण्डेय और हिमांश मिश्रा व अन्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्र को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरस्वती हाईटेक सिटी और सड़वा मोड़ क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। लोगों ने बढ़ती गर्मी, गिरती वायु गुणवत्ता और बारिश में कमी को लेकर चिंता जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.