गंगापार, जून 11 -- गुरुवार को ग्रेट निकोबार में प्रस्तावित परियोजना के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की अनुमति दिए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली हंडिया से तहसील परिसर तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता और पर्यावरण की अनदेखी कर बड़े पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार में लाखों पेड़ों की कटाई की अनुमति देकर पर्यावरण संतुलन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने को कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन चला रही है। कार्यक्रम...