आगरा, फरवरी 10 -- कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को पेट रोगों से बचाने के लिए जनपदभर में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। सभी विकास खंड क्षेत्र में पंचायत भवन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को गोली खिलाकर कृमि मुक्त के बारे में जागरूक किया। अभियान का शुभारंभ सीडीओ वीरेंद्र सिंह व सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। गंजडुंडवारा में गनेशुर पंचायत भवन पर एवं मॉर्डन पब्लिक स्कूल, निदा पब्लिक स्कूल, ज्ञान दीप विद्या मंदिर, न्यू इरा पब्लिक स्कूल, रॉयल चिल्ड्रन्स पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। निदा पब्लिक स्कूल प्रबंधक तारिक महमूद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता बेगम, राजबेटी मिश्रा, सहायिका जैवुन्निशा, नसीम समेत अन्य मौजूद रहे। सिढ़पुरा ब्लॉक पर कार्यक्रम प्रभारी चिकिसाधिकारी डा. प्रदीप ...