नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एक ऐसी सर्जरी हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 19 साल का एक युवक जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे बीमारी के शिकंजे में जकड़ती जा रही थी ऑपरेशन थिएटर में पहुंचा तो डॉक्टरों के सामने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था। पेट में असामान्य सूजन, शरीर में लगातार गिरता खून और प्लेटलेट्स... हर संकेत खतरे की घंटी बजा रहा था। जांच में जो सामने आया, उसने मेडिकल टीम को भी चौंका दिया युवक के पेट में करीब 5 किलो वजन की तिल्ली (स्प्लीन) थी, जबकि सामान्य तौर पर इसका वजन सिर्फ 150 से 200 ग्राम होता है।बीमारी जिसने शरीर को बना दिया 'टाइम बम' डॉक्टरों के मुताबिक युवक एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी गौशर बीमारी से पीड़ित था। यह बीमारी शरीर के अंदर चुपचाप अंगों को प्रभावित करती है। बोन मैरो, लिवर और तिल्ली में वसायुक्त प...