बदायूं, मार्च 12 -- बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम दिधौनी में एक छात्रा की पेट में संक्रमण के उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव दिधौनी निवासी सुनील कुमार की सात वर्षीय पुत्री प्रज्ञा गांव के मिथिलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल की कक्षा एक की छात्रा थी। कुछ दिन पहले वह घर पर खेलते समय गिर गई थी, जिससे उसके पेट में अंदरूनी चोट लग गई थी। शुरुआत में चोट सामान्य समझकर परिवार के लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और पेट में संक्रमण बढ़ गया। उसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा के शव का कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान गोपाल शाक्य सहित तमाम ग्रामीणों ने इस पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...