नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक 12वीं के छात्र की जान पर भारी पड़ गया। तमंचे के साथ वीडियो बनाते समय अचानक चली गोली से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 30 मार्च की है, जबकि इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा गांव निवासी अनिल कुमार झा का 17 वर्षीय बेटा अंश कुमार झा 30 मार्च की शाम करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह एक दोस्त की मां के इलाज के लिए लखनऊ गया है। अगले दिन उसने फिर कॉल कर कहा कि वह वापस लौट रहा है।परिजनों का क्या है आरोप इसी बीच दोपहर करीब ढाई बजे अंश ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे लखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.