हल्द्वानी, मई 15 -- लालकुआं, संवाददाता। मोटाहल्दू में बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री की पेट में दर्द होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मोटाहल्दू के गांव जयपुर खीमा निवासी मुन्नी कबडवाल पत्नी नंद किशोर कबडवाल के यहां बहेडी निवासी रामपाल पाटीदार के रूप में कार्यरत है। उसकी 12 वर्षीय पुत्री पायल को गुरुवार शाम अचानक पेट में दर्द हुआ। तेज दर्द होने पर परिजन उसे लेकर मोटाहल्दू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर को रेफर कर दिया। इसके बाद गंभीर रूप सिंह पीड़ित बालिका को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों क...