हरदोई, मार्च 27 -- हरदोई। लखनऊ-बरेली रेलवे लाइन पर बघौली थानाक्षेत्र में अपलाइन पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बघौली थानाक्षेत्र के तिलक पुरवा निवासी 20 वर्षीय राजीव लंबे समय से पेट दर्द की बीमारी से परेशान था। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव से गुजर रही रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर उसका शव मिला। मृतक के मौसा गोविंद ने बताया कि राजीव की शादी तय हो चुकी थी। 20 जून को कोतवाली देहात क्षेत्र के मुड़िया पुरवा मजरा मदारा में उसकी बारात जानी थी। इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...