भागलपुर, सितम्बर 1 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी में रहने वाले पेट दर्ज से परेशान मजदूर राकेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला। उसके आत्महत्या को लेकर उसकी पत्नी पूजा का कहना है कि वह लंबे समय से पेट दर्द से परेशान था। सोमवार की सुबह घर से निकलने के दौरान सौ रुपये लेकर गया था। दो घंटे बाद लौटा तो बारिश हो रही थी। लौटने के बाद वह बोला कपड़ा गीला हो गया है बदलकर आते हैं। वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद देखा कि वह फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। पत्नी का कहना है कि उसपर किसी का कर्ज भी नहीं था। उसके दो बच्चे भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...