फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद। फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों ने करीब दो हफ्तों से लगातार नाभि के आसपास पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित 11 वर्षीय बच्ची का सफल उपचार किया है। बच्ची की विस्तृत जांच के बाद पता चला कि वह एक दुर्लभ किस्म के जन्मजात विकार इंफेक्टेड यूराचल सिस्ट से पीड़ित है। इसके चलते उसे पेट में तकलीफ थी। इंफेक्टेड यूराचल सिस्ट एक दुर्लभ जन्मजात विकार है, जिसमें मूत्राशय को नाभि से जोड़ने वाली तरल पदार्थ की थैली यूराचस (भ्रूण संरचना) ठीक से बंद नहीं होती है। अस्पताल में डॉ अनूप गुलाटी ने मिनीमॅली इन्वेसिव तकनीक की मदद से बच्ची का उपचार किया। बच्ची को लगातार पेट में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दर्द की कोई वजह समझ नहीं आ रही थी। एडवांस इमेजिंग जांच से पता चला कि मूत्राशय को नाभि से जोड़ने वाले एक मामूली आकार...